Today Breaking News

इमली का हाथ थाम आर्यन देगा सहारा, हमेशा के लिए विदेश चला जाएगा आदित्य

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' टीआरपी लिस्ट में लगातार धमाल मचा रहा है। टीआरपी की लिस्ट में यह सीरियल हमेशा टॉप 5 में बना रहता है। मनस्वी वशिष्ठ, मयूरी देशमुख और सुंबुल तौकीर खान स्टारर शो ‘इमली’ में इन दिनों एक्शन सीक्वेंस चल रहा है वहां कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। आने वाले एपसोड्स में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिससे इमली और त्रिपाठी परिवार की जिंदगी में तूफान आ जाएगा। 

अभी तक आपने देखा कि इमली ने आर्यन के जीजा अरविंद की मौत की गुत्थी सुलझा ली है और अरविंद के दुश्मन इमली को किडनैप कर जलाकर मारने की कोशिश करते हैं। इमली को बचाने पहुंचा आर्यन भी गुंडों के चंगुल में फंस जाता है। इसके बाद आदित्य दोनों की मदद के लिए पहुंचता है। वह अपनी जान पर खेलकर अकेले ही सभी गुंडों का सामना करता है और इमली-आर्यन को बचाता है।

इसके बाद यह भी साफ हो जाता है कि आर्यन के जीजा की मौत आदित्य की वजह से नहीं हुई थी। आर्यन आदित्य से अपनी हर गलती के लिए माफी मांगेगा। आदित्य आर्यन से कहेगा कि एक बार उसकी जान भी आर्यन ने बचाई थी इसलिए उसने केवल बदला उतारा है। 

इसके बाद आदित्य ये ऐलान करेगा कि वो हमेशा के लिए देश छोड़कर जा रहा है। ये सुनकर त्रिपाठी परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आदित्य की मां अपर्णा अपने बेटे को रोकने की कोशिश करेगी लेकिन आदित्य जाने की ठान चुका है। इमली को जब ये बात पता चलेगा कि आदित्य हमेशा के लिए देश छोड़कर चला गया है। आर्यन के सामने ये बात बताते हुए वह रो रोकर बुरा हाल कर लेगी। 

टीवी एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल इमली को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ऐसे में मेकर्स ने इस प्लॉट को तैयार किया है। अब देखना ये होगा कि मेकर्स आदित्य को बाहर भेज तो रहे हैं लेकिन क्या अब सीरियल में आदित्य का किरदार पूरा होगा या किसी अनोखे तरीके से नए आदित्य की वापसी होगी?