Today Breaking News

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने की नेपाली रीति-रिवाज से शादी! फोटो वायरल, जानें सच्चाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद है। दोनों जब-जब साथ में आते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। दोनों ने एक-साथ लगभग करीब 30 फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की जब भी कोई तस्वीर साथ में आती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। हाल ही में दोनों की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ नेपाली रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधें दिखाई दे रहे हैं।

इस वजह से आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने की शादी

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ये तस्वीरें देखने के बाद फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं। लेकिन लाल शादी के जोड़े में आम्रपाली दुबे और शेरवानी ने निरहुआ को देखकर ये सोच रहे हैं कि इन दोनों ने असल में शादी कर ली है, तो जरा ठहर जाइए। क्योंकि इन दोनों की ये शादी असल जिंदगी में नहीं बल्कि रील लाइफ में हुई है। दरअसल निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'निरहुआ बनल करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग यह दोनों नेपाल में कर रहे हैं और अपनी आगामी फिल्म से पहला लुक दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

नेपाली लुक में नजर आए दोनों सितारे

निरहुआ द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस फर्स्ट लुक में दोनों नेपाली लुक में नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ निरहुआ मैरून रंग की शेरवानी के साथ गले में कंठ पहने और सिर पर नेपाली टोपी लगाए हैंडसम लग रहे हैं तो वही शादी की लाल जोड़े में आम्रपाली दुबे बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उन्होंने नेपाली गेटअप को अपनाते हुए गले में सोने का नेकलेस, नाक में नथनी और माथे पर माथा-पट्टी पहनी हुई है। इसी के साथ अभिनेत्री ने सिर पर लाल रंग की ओढ़नी ओढ़ी हुई है। दूल्हा-दुल्हन बने निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी काफी जच रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो के अलावा दोनों ने एक रील भी शेयर की, जिसमें दुल्हन और दूल्हे का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस रील को पोस्ट करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी पहली नेपाली रील'। दोनों की जोड़ी पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जोड़ी नम्बर 1'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों जन की जोड़ी हमेशा बनी रहे'। अन्य यूजर ने लिखा, 'नेपाली वेडिंग स्टाइल आप दोनों की बहुत ही खूबसूरत है'। कुछ फैन्स तो दोनों की शादी को असली समझ कर बधाई दे रहे हैं।

निरहुआ हिन्दुस्तानी के साथ की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दे कि आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2014 में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म निरहुआ के साथ की थी। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' में उनकी और निरहुआ की जोड़ी को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद इन दोनों ने एक के बाद एक फिल्म में काम किया और जब भी इन दोनों की जोड़ी आई वह सुपरहिट साबित हुई। अब उनकी इस नई फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

'