Today Breaking News

ओमप्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, प्रेमचंद बने सुभासपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका व भागीदारी होगी। विधानसभा चुनाव में पांच लाख वोट और मिला होता तो हम सरकार में होते। 

अब यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमारे गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। हम सभी नेता एक साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव हमारे साथ हैं, वह अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं। दो दिन बाद शिवपाल हमारे साथ बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे। हम अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सपा गठबंधन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। किस न्यायालय या किस सक्षम अधिकारी के आदेश से बुलडोजर चल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार बुलडोजर को आगे कर रही है। भगवा मस्जिद में भी पहुंच गया है। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के मामले में कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सुभासपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

  • राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता : अरुण राजभर
  • राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव : डॉ अरविंद राजभर
  • राष्ट्रीय संगठन मंत्री : सालिक यादव
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : डॉ. संतोष पांडये
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : डॉ. बलिराज राजभर
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : सतीत बंजारा
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता : पीयूष मिश्र
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता : सुनील अर्कवंशी
  • राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी : पातीराम राजभर
  • राष्ट्रीय सचिव : मो. इजहार अली
  • राष्ट्रीय सचिव : कालूराम प्रजापति
  • राष्ट्रीय सचिव : बल्ली चौधरी
  • राष्ट्रीय सचिव : रमाकांत कश्यप
  • राष्ट्रीय सचिव : नेम सिंह राजपूत
  • राष्ट्रीय महासचिव : पारस मिश्रा
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : रामपाल मांडी
  • प्रदेश अध्यक्ष : प्रेमचंद कश्यप
  • उत्तर प्रदेश दलित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष : जितेंद्र भारती
  • उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष : प्रभाकर जायसवाल
  • उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष : छोटे लाल राजभर
  • उत्तर प्रदेश अतिपिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष : संजय कुमार चौहान
  • उत्तर प्रदेश मुख्य पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव
  • उत्तर प्रदेश अतिदलित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष : राकेश गोंड
  • उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष : डॉ. पीयूष यादव
  • उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष : पवन कश्यप
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष : राधिका पटेल
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव : उर्वशी चौधरी
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय सलाहकार : तरामनी राजभर
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव : मनीषा सिंह
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव : मीरा राजभर
  • महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव : मालती त्यागी

'