Today Breaking News

सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद में यातायात सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शहर से लेकर देहात तक धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचें, यातायात के नियमों का पालन करें, इस तरह की चेतावनी सड़कों पर वाहनों व ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाटे जा रहे पंपलेट पर पर लिखी पढ़ी गयी हैं। लेकिन बाइकिंग के शौकीन व नवयुवकों और स्कूलों के छात्रों के लिए यह कोई महत्व नहीं रखता। युवा पीढ़ी को तेज रफ्तार में रोमांच नजर आता है। उसके खतरे नहीं दिखते। लिहाजा इन्हें समझाने सिखाने की जरूरत है। लेकिन प्रशासन और परिवार इन पर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं ऑटों में भी जरूरत ज्यादा सवारी बैठाकर सड़कों पर दौड़ रहे है। यातायात पुलिस की ओर से जानकारी देने के बाद भी वाहन चालकों की ओर से लापरवाहीं बरती जा रही है।

यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे लोग

यातायात सप्ताह में विभाग की ओर से जागरूक करने के बाद भी बिना हेलमेट पहने हीं दो पहिया वाहन चालक सड़कों पर घूम रहे है। जबकि यातायात पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग सवारी तो चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिसके चलते जिले की यातायात व्यवस्था बदहाल है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नियमों का उल्लंघन लोग अपनी शान मान रहे हैं। गलत दिशा से लोग वाहनों को दौड़ा रहे हैं। यातायात नियमों के चारों तरफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो हेलमेट के प्रति जागरूकता है और न ही सीट के प्रति कोई सजग है।

यातायात नियमों की जानकारी देती ट्रैफिक पुलिस

शहर के तलवल मोड़ के समीप यातायात नियमों की जानकारी ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गयी। इस दौरान बिना हेलमेट पहने व सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी। इस दौरान 36 बिना हेलमेट चलाने वाले वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील मिश्रा ने बताया कि यातायात नियमों के पालन करने से हीं दुर्घटनाएं कम होगी। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

राहगीरों को दी यातायात की जानकारी

शहर के लंका बस स्टैंड सहित कचहरी, विशेश्वरगंज पर आने-जाने वाले राहगीर व यात्रियों को यातायात नियमों जानकारी यातायात पुलिस की ओर से दी गई। सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियम के पेंफ्लेट वितरत कर भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने टेंपो व ई-रिक्शा चालकों और बस स्टैंड पर यात्रियों को जागरूक किया गया। आरआई संतोष कुमार पटेल ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ मिलकर एक सप्ताह तक राहगीरों सहित वाहन चालकों को यातायात की जानकारी दी जाएगी।

जानजोखिम में डालकर तीन सवारी घूमते नवयुवक

सड़कों पर नवयुवक ट्रिपल सवारी घूम रहे है। उन्हे यातायात पुलिस का भी भय नहीं है। चालान कटने के बाद हेलमेट लगाना मुनासिब नहीं समझते है। बल्कि ऐसा करके अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। यहीं लापरवाही हादसों का कारण बनती है। इसके लिए जहां वाहन चालक जिम्मेदार हैं। छोटे-छोटे बच्चे सुबह शाम दो पहिया वाहन चलाते सड़कों पर देखे जा सकते हैं, जिनकी उम्र न तो वाहन चलाने की है और न उनके पास कोई लाइसेंस होता है। ये बच्चे बाजारों में बिना किसी डर के वाहन भगाते दिखाई देते हैं। दो पहिया वाहनों पर तीन बैठकर घूमते रहते है।

यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे ऑटो चालक

लंका जेल गेट सड़क पर ऑटो में निर्धारित से अधिक संख्या में यात्रियों को बैठा लेते है। जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है। तीन आदमी बैठाने के स्थान पर छह से आठ सवारी बैठाकर ले जाते आते रहते है। वहीं ट्रैफिक पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है, वहीं सवारी बैठाने को लेकर भी ऑटो चालकों को बतायी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद निर्धारित से अधिक सवारी लेकर पर लेकर सड़कों पर घूम रहे है।

'