Today Breaking News

महिला ने प्रेमी संग की शादी, पति ने किया हंगामा ब्‍लेड से खुद को काटा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, शामली. एक महिला ने पति को छोड़कर शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी से शादी कर ली। लोनी निवासी उसके पहले पति ने गांव में पहुंचकर हंगामा किया। पत्नी को साथ ले जाने की जिद की, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया।

यह है मामला

महिला मुरादाबाद की रहने वाली है, उसकी शादी लोनी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक शराब पीने का आदी है और रात्रि में महिला को नशीली दवाई खिलाकर दूसरे लोगों से संबंध बनवाता था। इसी दौरान कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का लोनी में महिला के घर पर आना जाना हो गया। महिला का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले ही पति को प्रेम प्रसंग का पता चला, तो उसने महिला को पीट कर घायल कर दिया। इसके चलते महिला ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेमी के संग शादी रचा ली। महिला अपने दूसरे पति के साथ कांधला क्षेत्र के गांव में रहने लगी।

इसका पता चलने पर रविवार को महिला का पूर्व पति गांव में पहुंचा। हंगामा करते हुए ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। युवक ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, जिसमें महिला ने पहले पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भी युवक काफी देर तक हंगामा करता रहा और फिर गांव से चला गया।

'