Today Breaking News

आम्रपाली-निरहुआ के 'उड़ जइबू ए मैना' के यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। अब दोनों की फिल्म के एक गाने ने ऐसा कमाल किया है कि दोनों ही स्टार्स खुशी से झूम रहे हैं। दरअसल, दोनों की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का गाना उड़ जइबू ए मैना के यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज हो गए हैं। ये गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था।

आम्रपाली और निरहुआ दोनों ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आम्रपाली ने इस गाने पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली ने रेड कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी है और इसमें परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर आम्रपाली ने लिखा, '100 मिलियन व्यूज।' इस वीडियो को निरहुआ ने ही शूट किया है।

बता दें कि इस गाने का नाम उड़ जाइबू ये मैना है जो फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का है। इसे परवेश लाल यादव और राहुल खान ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्ट सतीश जैन ने किया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। बता दें कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे और अन्य कई स्टार्स थे।

आपको बता दें कि आम्रपाली ने साल 2014 में इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये आम्रपाली और निरहुआ की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट थी। इस फिल्म के बाद आम्रपाली और निरहुआ ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं जिसमें पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ द लीडर शामिल है। दोनों की फिल्में जब भी रिलीज होती हैं तो सुपरहिट होती हैं। उनकी फिल्मों के शोज हाउसफुल होते थे। इतना ही नहीं उनके गाने भी हिट रहते हैं।

आम्रपाली और निरहुआ की अब दो फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं जिसमें राजा डोली लेके आजा, निरहुआ बनल करोड़पति शामिल है। फैंस को इन फिल्मों के जरिए फिर दोनों की जोड़ी का जादू दिखेगा।

'