Today Breaking News

प्रेमी के लिए पहले की पति की हत्या, अब प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की हत्या की। उसके साथ जेल काटा। अब प्रेमी ने शादी ने इन्कार किया तो महिला ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मासमला खोराबार थाना क्षेत्र से संबंधित है।

यह है मामला

खोराबार पुलिस के अनुसार कुसम्ही क्षेत्र की महिला ने 2015 में अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी। इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया था। बाद में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करके महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोनों आरोपित तीन साल तक जेल में बंद रहे। जमानत पर छूटने के बाद महिला मोतीराम अड्डा क्षेत्र में रहने लगी। उसका कहना है कि उसके प्रेमी बैजनाथ उर्फ बखेड़ू ने उससे शादी का वादा किया था। वह उसके साथ शारिरीक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि अब शादी का दबाव बनाने पर वह शादी करने से इंकार कर रहा है।

इस बीच प्रेमी ने उसके घर जाकर महिला की पिटाई भी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बैजनाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार : बांसगाव थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में बबलू साहनी को गिरफ्तार किया है। उस पर पड़ोसी गांव की एक किशोरी के अपहरण का आरोप है। पुलिस ने बबलू को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

बहू ने सास-ससुर को घर से बाहर निकाला: एक बहू ने अपने सास-ससुर को घर से बाहर निकाल दिया है। मामला हरपुर बुदहट थाने के मदनपुरा टोला गठुआखोर का है। गांव के 77 वर्षीय जवाहिर व उनकी पत्नी जगवंता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू आये-दिन उन्हें गाली देती है। दो दिन से भोजन नहीं दे रही है। जिस कमरे में वह रहते थे। उसमें ताला बंद कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बुजुर्ग दंपती को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया है।

हत्या आरोपित महिला गिरफ्तार : हत्या के आरोप में पिपराइच पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसका नाम रीतू निषाद है और वह जंगल तिनकोनिया नंबर दो की रहने वाली है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि जंगल तिनकोनिया नंबर दो पांडेय टोला निवासी भुआल निषाद पर ढाई वर्ष पूर्व भूमि विवाद को लेकर गांव के सोनू, मुन्नी व रीतू निषाद ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। भुआल निषाद की पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू व मुन्नी को जेल भेज दिया था। बुधवार को रीतू को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

'