Today Breaking News

अभी कहां पहुंचा है मानसून और कब तक होगी बारिश जानिए यहाँ, देखें आज की मौसम रिपोर्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर/वाराणसी. अभी कहां पहुंचा है मानसून और कब तक होगी बारिश ये सवाल सब के मन में है तो, चलिए जानते हैं, मानसून आखिर दक्षिण पश्चिम की ओर से अब महाराष्‍ट्र में मुंबई तक जा पहुंचा है। मानसूनी सक्रियता के बीच अब गुजरात की सीमा तक मानसून की दस्‍तक हो चुकी है। महाराष्‍ट्र के समुद्र तटीय समूचे इलाकों से लेकर गुजरात की सीमा तक अरब सागर में मानसूनी सक्रियता की वजह से पश्चिम में मानसून अब इसी तरह बढ़ता रहा तो गुजरात में भी जल्‍द ही दाखिल हो सकता है। 

abhi kaha pahucha hai monsoon

पूर्व में बंगाल की खाड़ी में हालात अनुकूल हो रहे हैं लेकिन मानसून मजबूत होने के बाद उत्तर भारत की ओर से भी सक्रियता का रुख होगा। इसके बाद पूर्वांचल के रास्‍ते उत्तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा। 

दस दिन से लेकर एक सप्‍ताह तक सुस्‍त रहा मानसून अब तय समय के साथ ही बदलाव की ओर होने जा रहा है। मौसमी बदलाव के साथ ही मानसूनी हालात अब दोबारा मजबूत होने की ओर है। वातावरण में नमी में इजाफा भी हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसूनी हालात में मजबूती के साथ ही गर्मियों में हालात बदलेगा और वातावरण में मानसूनी सक्रियता दस दिनों में उत्‍तर भारत में काबिज होने लगेगी। लंबे समय के बाद मानसून की हालत में मजबूती दर्ज की जा रही है। ऐसे में पूर्व में बिहार और दक्षिण में छत्‍तीसगढ़ से मानसून उत्‍तर प्रदेश में दाखिल हो सकता है।

kaha pahucha hai monsoon

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी ही नहीं बल्कि अरब सागर की ओर से भी मानसूनी परिस्थितियों में इजाफा हुआ है। बंगाल की खाड़ी में हालात अनुकूल होने से पूर्व उत्‍तर मानसून की स्थिति मजबूत हो रही है तो दूसरे अरब सागर में दक्षिण पश्चिम मानसून मजबूत हो रहा है। इस लिहाज से अब दोनों ही समुद्री स्थितियों में मानसून की स्थिति और बेहतर हो रही है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी बेहतर हो सकता है। वातावरण में बदलाव का दौर अब चल रहा है, जल्‍द ही मैदानी हालातों में बदलाव होगा और मानसून को गति मिलेगी। 

'