Today Breaking News

हर्ष फायरिंग के दौरान आर्मी जवान की मौत, शव छोड़कर भागे लोग, पिस्‍टल भी हुई गायब

गाजीपुर न्यूज़ टीम, सोनभद्र. शादी समारोह में गए जवान को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई और अस्‍पताल ले जाने पर मौत होने की जानकारी मिलने के बाद उसका शव छोड़कर लोग भाग खड़े हुए। वहीं उसकी पिस्टल भी गायब बताई जा रही है। अस्पताल ले जाने वाले लोगों को जब मौत की जानकारी हुई तो शव छोड़ भाग निकले। इसके बाद पुलिस को शिकायत करने के बाद जांच पड़ताल शुरू हुई। 

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कस्बे के ब्रह्मनगर में मंगलवार की रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से आर्मी जवान की मौत हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आर्मी जवान की लाइसेंसी पिस्टल भी गायब थी।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआरी तेंदू निवासी बाबूलाल यादव (35) आर्मी के जवान थे। कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर अपने घर आए थे। मंगलवार की शाम वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर में गए थे। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में आर्मी जवान बाबूलाल को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में आर्मी जवान को मृत घोषित कर दिया गया। आर्मी जवान की मौत की सूचना मिलते ही साथ में गए लोग शव छोड़ कर फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जवान के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। आर्मी जवान की लाइसेंसी पिस्टल भी गायब थी। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शादी समारोह स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए। सीओ सिटी राज कुमार त्रिपाठी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। आर्मी जवान को गोली कैसे लगी उसकी लाइसेंसी पिस्टल कहां है अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

'