Today Breaking News

निरहुआ बोले- पूरा देश चाह रहा आजमगढ़ में भाजपा जीते, 7000 वोटों से आगे

 गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की काउंटिंग चल रही है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं। निरहुआ ने कहा, "पूरा देश चाह रहा है कि आजमगढ़ में भाजपा की जीत हो। 

पूरी आजमगढ़ की जनता ने निरहुआ बनकर वोट किया। रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा 167 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा से घनश्याम लोधी दूसरे नंबर पर हैं। दोनों जगहों पर शुरुआती रुझान से ही सपा और भाजपा में टक्कर देखी जा रही है।

आइए, अब एक-एक कर दोनों सीटों के अपडेट्स जानते हैं...

आजमगढ़ के रुझान...

प्रत्याशीपार्टीकुल वोटस्थिति
धर्मेंद्र यादवसपा119252दूसरे नंबर पर
दिनेश लाल यादव निरहुआभाजपा126292आगे
शाह आलम उर्फ गुड्‌डूबसपा89371तीसरा नंबर
रामपुर के रुझान...

प्रत्याशीपार्टीकुल वोटस्थिति
आसिम राजासपा237322आगे
घनश्याम लोधीभाजपा237155दूसरा नंबर

(ये नतीजे 12:10 बजे तक के हैं)

सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक

आजमगढ़ में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। धर्मेंद्र स्ट्रांग रूम में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। इस पर उन्होंने EVM बदलने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र ने पुलिसकर्मियों से कहा, अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। क्योंकि वहां आप लोग घोटाला कराना चाहते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतगणना निष्पक्ष हो रही है।

'