Today Breaking News

मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए डाला था जाल, फंस गए दो दर्जन जहरीले प्रजाति के सांप

 गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया जिले में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने पर 25 जहरीले प्रजाति के सांप जाल में फंसे नजर आए तो मछुआरे की हिम्‍मत जाच से उनको निकालने की नहीं हुई। जहरीले प्रजाति के सांपों को देखकर लोगों का कलेजा भी कांप उठा। जाल में फंसे दो दर्जन के करीब जहरीले सांपों को देखकर लोगों की पास जाने की हिम्‍मत तक जवाब देने लगी। पास जाने पर फुंफकार मारते सांपों को देखकर लोग किसी तरह पास जाकर फोटो और वीडियो बनाए और चुपचाप वहां से खिसक गए।

बलिया जिले में बरसात के बाद नाले में पानी बढ़ने के बाद इन दिनों मछली पकड़ने वाले भी खूब आ रहे हैं। इस दौरान एक मछुआरे ने वहां जाल डाला तो उसमें एक एक कर करीब 25 जहरीले सर्प फंस गए। मछुआरे ने जाल में मछली की जगह दो दर्जन सांप फंसे देखे तो उसकी हिम्‍मत भी जवाब दे गई।

बलिया में सांपों की इतनी बड़ी संख्‍या देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। ऐसा दृश्य शायद ही किसी ने अपने जीवन में कभी देखा होगा। शहर के अधिकांश नालों में जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। कोतवाली से एनसीसी तिराहा तक करीब 800 मीटर लंबे नाले में करीब 25 सर्प मिले हैं। स्थानीय लोगों को इस घटना ने हैरत में डाल दिया है। बाशिंदों ने बताया कि बारिश में जब नाला ओवरफ्लो होता है तो सांप सड़क पर देखे जाते हैं। लोगों की जान मुश्किल में पड़ जाती है।

सोमवार की शाम करीब सात बजे हरपुर माेहल्ला के ओमप्रकाश ने कोतवाली के सामने नाले में यह सोचकर जाल लगाया कि मछलियां फंंसेंगी, लेकिन हुआ कुछ अलग ही। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे जब नाले से जाल निकाला गया तो उसमें से सर्प निकलने शुरू हो गए। ओमप्रकाश भयवश जाल छोड़कर दूर खड़े हो गए। शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पांच मिनट में करीब 17 सांप बाहर आ गए। बाद में लकड़ी के सहारे जब जाल को निकाला गया तो उसमें करीब आठ सर्प मरे हुए लिपटे मिले। लोग घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

'