Today Breaking News

लड़के के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की का विवाह से इंकार - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शादी से पूर्व किसी अन्य लड़की से प्रेम करना महंगा पड़ गया। इसका पता चलते ही भावी दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया। 

इससे हल्दी रस्म के दिन ही उसका रिश्ता टूट गया। तिलक की रस्म अदायगी होने के बाद लड़की को पता चला कि उसके होने वाले पति का अंबेडकर नगर जिले के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने यह बात अपने स्वजन को बताई। 

हल्दी के रस्म वाले दिन वधू पक्ष ने शादी तोड़ने की बात वर पक्ष से की, काफी समझाने के बाद भी लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष थाना पहुंचे और अपनी बात रखी। थाने में घंटों पंचायत चली, लेकिन लड़की पक्ष विवाह करने को सहमत नहीं हुआ। इस पर दोनों ओर से किए गए लेनदेन को वापस कर बात समाप्त कर दी गई।

'