Today Breaking News

आशुतोष ने खेती के साथ पढ़ाई करते हुए हाईस्‍कूल में हासिल किया 96.33% अंक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट घोषित कर दिया है। दसवीं के नतीजे दोपहर दो बजे परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड में वाराणसी के आशुतोष टॉप टेन में शामिल। आशुतोष को 96.33% अंक मिला। आशुतोष को यूपी में 8 वां स्‍थान मिला हैं। आशुतोष जिले के आयर के शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। टॉपर आशुतोष अभी मनरेगा में काम कर रहे हैं। स्कूल से अभी उनको सूचना दे दी गयी है। आशुतोष के पिता दुलार राम उसी स्कूल में क्लर्क हैं।

आशुतोष का परिवार आयर बाजार के पास सुलेमापुर गांव के रहने वाले हैं। पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आशुतोष सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। उसके बाद दो घंटे पढ़ाई करते हैं। उसके बाद खेती में जुट जाते है। फिर स्कूल जाते हैं। शाम को स्कूल से वापस आने के बाद वह गांव में संचालित एक कोचिंग में पढ़ने जाते हैं। 

इधर दो माह से स्कूल बंद है तो वह आगे की पढ़ाई के लिए मनरेगा में काम करके पढ़ाई के लिए पैसा जुटा रहे हैं। इनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है। यह गांव के अन्य लोगों की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते हैं। आशुतोष के बड़े भाई अभिषेक कुमार बीए शीट कालेज में पढ़ रहे हैं। छोटी बहन प्रतीक्षा गौतम कक्षा आठ में पढ़ती है। माता रजनी देवी आशा कार्यकर्ता हैं।

आशुतोष का परीक्षा परिणाम

हिंदी 94

अंग्रेजी 99

गणित 96

विज्ञान 98

सामाजिक विज्ञान 97

कला 94

'