Today Breaking News

चारपाई पर चढ़कर सांप ने काटा युवक की मौत - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर नगर के वार्ड संख्या एक में शुक्रवार की सुबह जहरीले सांप के काटने से एक 25 वर्षीय होनहार युवक की मौत हो गई। जिसके बाद बस्ती सहित मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने परंपरा अनुसार केले के पेड़ की डाल से बांधकर, युवक के शव को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया।

युवक बेहद मिलनसार और पढ़ाई लिखाई में काफी तेज तर्रार था। उसकी मौत की खबर की बाद से ही शोकाकुल बस्ती के लोगों की भीड़ परिजनों से मिलकर, उन्हें ढांढस बंधाती रही।नगर के वार्ड संख्या 1 निवासी सेंपल कुमार 25 पुत्र संजय कुमार भारती बीती रात चारपाई पर कमरे में सो रहा था।

चारपाई पर चढ़कर सांप ने काटा

रात लगभग 11 बजे उसे अपने दाहिने कंधे पर दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद उसने पास सो रहे अपने छोटे भाई सौरभ और शिवम को यह बात बताई। दोनों ने सैंपल की पीठ की तरफ दाहिने कंधे पर देखा, तो हल्की खरोच जैसा निशान दिखाई दिया। इतने में युवक के पिता संजय भी जग गए। सांप के काटने की आशंका जताते हुए, टार्च से कमरे में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उन्हें कोई सांप नहीं मिला।

संजय कुमार

सभी सेंपल को लेकर रात 2 बजे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां युवक के पीठ पर सांप के काटने की बात कंफर्म नहीं हो पाई। इसके बाद युवक को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से कुछ दवा लेकर, परिजन घर चले आए। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह होते होते युवक सेंपल ने दम तोड़ दिया। सेंपल के दम तोड़ते ही उसके दोनों छोटे भाई सौरभ, शिवम, माता रेखा देवी, बहन शिवानी, मानसी और पिता संजय कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी दहाड़े मारकर विलाप करने लगे।

मृत युवक सैंपलक्ष अपने सभी भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जो पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई लिखाई में तेजतर्रार मिलनसार था। इसके साथ ही अपना हाथ खर्च निकालने के लिए, वह एक निजी बस की देखरेख भी करता था। उसकी मौत की खबर से पूरी बस्ती में मातम छा गया। बस्ती की महिलाएं मृतक के घर पहुंच कर, उसकी बहनों और मां को ढांढस बंधाती रहीं। लेकिन दुखी परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

'