करंट से अधेड़ की मौत, ट्यूबवेल मोटर बंद करने के दौरान चपेट में आया- Ghazipur News
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के मरदह बोगना गांव में खेत में एक अधेड़ की मौत हो गयी। वह देर रात खेतों में पानी लगाने गया हुआ था। पानी लगाकर जब वह मोटर बंद कर रहा था तभी चपेट में आ गया। जब तक किसी को खबर मिलती तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी भानु राजभर गुरुवार की देर रात गांव से बाहर अपने खेत में धान की रोपाई के लिए विद्युत मोटर से पानी चलाने के लिए गया हुआ था। खेत में विद्युत मोटर से पानी चलाने के बाद देर रात जैसे ही मोटर को बंद करने पहुंचा मोटर के विद्युत तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।
जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हाहाकार
ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने घायल व्यक्ति को क्षेत्र के महेंगवा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।

खेती-बाड़ी से चलती थी ग्रहस्थी
मृतक भानु राजभर की 4 बेटियां और एक पुत्र हैं। जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मृतक भानु राजभर खेती बारी कर अपना घर गृहस्थी चलाता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।