Today Breaking News

गाजीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला गर्भवती का शव, हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना में उलझी गुत्थी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के तरांव स्टेशन के पास सुबह लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। महिला गर्भवती भी बताई जा रही है। खेती-बाड़ी के काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहे कुछ ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद देखते ही देखते ट्रैक के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके पश्चात ग्रामीणों ने इसकी सूचना सैदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची सैदपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसकी पहचान हेतु प्रयास शुरू कर दिया है।

हत्या आत्महत्या या दुर्घटना के बीच उलझी गुत्थी

शुक्रवार की सुबह तरांव गांव की कुछ महिलाएं स्टेशन के पास से रेलवे ट्रैक पार कर रहीं थीं। तभी उन्हें ट्रैक के बगल में एक अज्ञात गर्भवती महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके सर पर गंभीर चोट के निशान थे। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दिया। देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

महिला की पहचान के लिए कुछ ही देर में रेलवे ट्रैक के पास घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जहां सभी गर्भवती की हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना को लेकर चर्चा करते रहे। लेकिन कोई ग्रामीण गर्भवती महिला की पहचान नहीं कर सका। तब इसकी सूचना सैदपुर पुलिस को दी गई।

काफी प्रयास के बाद भी महिला की नहीं हो पाई पहचान

थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के सहयोग से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना अनुसार महिला या तो ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई है या किसी ट्रेन से गिर पड़ी है। फिलहाल जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।