सांप के डसने से महिला की मौत, नहर के पास खेत में घूमने गई थी महिला - Ghazipur News
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कासिमाबाद के बरेसर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। महिला बुधवार की शाम नहर के पास खेत में फसल देखने गई थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगडने पर परिजन महिला को इलाज के लिए मऊ के फातिमा अस्पताल ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बुधवार की देर शाम बरेसर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी पुष्पा देवी (45) नहर के किनारे अपने खेत पर गईं थीं।
खेत की मेढ़ पर बैठा था सांप
खेत की मेढ़ पर सांप बैठा था। महिला का पैर उसके ऊपर पड़ गया। इस दौरान सांप ने महिला को डस लिया। महिला ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
![]() |
पुष्पा देवी |
गुरुवार की तड़के हो गई मौत
परिजन इलाज के लिए बाद महिला को मऊ के फातिमा अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान गुरुवार के भोर में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। महिला की मौत से पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।