Today Breaking News

9वीं कि छात्रा से गैंगरेप का एक आरोपी गया जेल, दूसरे की तलाश - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज से घर जा रही छात्रा को दिनदहाड़े सरेराह अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। 

पुलिस ने बुधवार की सुबह में दुष्कर्म के एक आरोपी को दबोच लिया। उसिया गांव निवासी इरफान खान उर्फ कल्लू पुत्र सरफराज को उसिया गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। 

उसे थाने लाकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। थाना निरीक्षक अशेष सिंह ने बताया कि पीड़िता थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर कॉलेज में 9वीं कि छात्रा है और दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरा आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।