Today Breaking News

गाजीपुर में 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करंडा पुलिस ने शनिवार को लाखों के गबन करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस महिला पर दो वर्ष ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गबन का आरोप लगा था। जिसके बाद गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। वहीं कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी की गयी थी।

क्षेत्र के गोशंदेपुर निवासी साबित्री देवी पत्नी दीनदयाल पर ग्राम प्रधानी के कार्यकाल में गबन का आरोप लगा था। जिसके बाद करंडा थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद से हीं गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी था, लेकिन दो वर्षो तक गिरफ्तार नहीं की जा सकी। 

जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क की भी कार्रवाई की गयी। लेकिन इसके बाद भी महिला गिरफ्तार हुई न हाजिर हुई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की ओर से इनाम घोषित कर दिया गया था। 

करंडा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की महिला गोशंदेपुर में हीं है, जिसके बाद स्वाट टीम व करंडा पुलिस ने गांव का घेरव कर ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानानिरीक्षण संपूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी स्वाट टीम रामश्रय राय ,उनि सुनील कुमार शुक्ला सहित आदि मौजूद रहे।

'