Today Breaking News

लैंगिक हिंसा के खिलाफ सरकार ने शुरू किया 'नई चेतना', सो रहे थे गाजीपुर के डीसी मनरेगा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. केंद्र सरकार लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने के लिए आज से एक माह का 'नई चेतना अभियान' शुरू किया है। जिसकी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शुरुआत की। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान डीसी मनरेगा सोते हुए नजर आए।

गाजीपुर के राइफल क्लब में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता तमाम अफसरों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। केंद्रीय मंत्री के इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के दौरान जिले के डीसी मनरेगा सोते नजर आए, जो की चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं को हिंसा के खिलाफ उपलब्ध कानूनी व अन्य उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

इस कार्यक्रम का जनपद में मुख्य विकास अधिकारी ने राइफल क्लब में इस कार्यक्रम का आगाज किया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं और अन्य सरकारी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह इसे एक जन आंदोलन बनाने के इरादे से इस अभियान का शंखनाद किया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद के अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देखा।

सोते हुए नजर आए डीसी मनरेगा

इस दौरान यहां सभी अधिकारियों को महिलाओं को हिंसा, यौन हिंसा और अन्य तरह के हिंसा से कैसे बचाया जाए इसको लेकर जानकारी दी जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम के सहयोगी डीसी मनरेगा, जो मुख्य विकास अधिकारी के बगल में बैठे थे, सोते हुए नजर आए। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त ने कहा कि यह दुखद है कि बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं अभी भी लिंग आधारित हिंसा को सामान्य मानते हैं। यह दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है।

'