Today Breaking News

Shaadi Muhurat 2022-23: नवंबर से शुरू हो रहा शादियों का सीजन, खूब बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें मुहूर्त की लिस्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Shaadi Vivah Shubh Muhurat 2022-23: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं। शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है। अभी चातुर्मास चल रहे हैं। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 04 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागेंगे, जिसके बाद से मांगलिक कार्यक्रम शुरू जाएंगे। इस साल नवंबर से लेकर अगले साल मार्च तक खूब  शहनाइयां बजेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक शादी-विवाह के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं... 

नवंबर 2022 में शादी मुहूर्त 

21 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022

25 नवंबर 2022

27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में शादी मुहूर्त 

2 दिसंबर 2022

7 दिसंबर 2022

8 दिसंबर 2022

9 दिसंबर 2022

14 दिसंबर 2022 

जनवरी 2023 में शादी मुहूर्त

15 जनवरी, 2023

18 जनवरी, 2023

25 जनवरी, 2023 

26 जनवरी, 2023 

27 जनवरी, 2023

30 जनवरी, 2023

31 जनवरी, 2023

फरवरी 2023 में शादी मुहूर्त

6 फरवरी, 2023

7 फरवरी, 2023

9 फरवरी, 2023

10 फरवरी, 2023

12 फरवरी, 2023

13 फरवरी, 2023

14 फरवरी, 2023

22 फरवरी, 2023

23 फरवरी, 2023

28 फरवरी, 2023

मार्च 2023 में शादी मुहूर्त 

6 मार्च, 2023

9 मार्च, 2023

11 मार्च, 2023 

13 मार्च, 2023

'