Today Breaking News

स्पेशल ट्रेन का वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और प्रयागराज में होगा ठहराव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेल प्रशासन द्वारा छठ पर घर आए यूपी-बिहार के लोगों के लिए विशेष गाड़ी संख्या- 05193 / 05194 छपरा - पनवेल - छपरा चलाई जाएगी। यह विशेष गाड़ी बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरेगी। विशेष गाड़ी संख्या- 05193 छपरा जंक्शन से 8 नवंबर को और गाड़ी संख्या- 05194 पनवेल से 9 नवंबर को एक ट्रिप में चलाई जाएगी।



जानें, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या- 05193 छपरा – पनवेल 8 नवंबर को छपरा जंक्शन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। बलिया से शाम 4:50 बजे, गाजीपुर सिटी से 6:05 बजे, वाराणसी जंक्शन से 7:50 बजे, बनारस से 8:05, प्रयागराज जंक्शन से 10:40 बजे, सतना से 2:20 बजे, कटनी से 3:35 बजे, जबलपुर से सुबह 5:00 बजे, इटारसी से 8:55 बजे, भुसावल से दोपहर 1:25 बजे, नासिक रोड से शाम 5:00 बजे और कल्याण से रात 7:50 बजे छूटकर 9:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 05194 पनवेल – छपरा 9 नवंबर को पनवेल से रात 10:50 बजे रवाना होगी। कल्याण से 11:43 बजे, नासिक रोड से 2:35 बजे, भुसावल से सुबह 6:05 बजे, इटारसी से 11:35 बजे, जबलपुर से शाम 4:20 बजे, कटनी से 5:45 बजे, सतना से शाम 7:05 बजे, प्रयागराज जंक्शन से रात 2:05 बजे, बनारस से 4:00 बजे, वाराणसी जंक्शन से 4:25 बजे, गाजीपुर सिटी से सुबह 6:00 बजे और बलिया से 7:05 बजे छूट कर 8:50 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और पावर कार 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

'