Today Breaking News

गाजीपुर जिले में बनेगी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी : संजय निषाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार को नगर स्थित एक पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मत्स्य मंत्री ने कहा कि गाजीपुर में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मंडी को बनाने के लिए कुल लागत रू0 61.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी हो चुकी है। इसमें कई श्रेणी के दुकान भी बनाये जाएंगे। 

जिसमें अत्याधुनिक 113 नग दुकाने, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय संरचनाओं का कराया जाएगा। बाजार में आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण मत्स्य संबंधित सभी घटक जिसमें थोक व फुटकर, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज के लिए आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक सहित मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से किया जाएगा। जिससे रोजगार भी मिलेंगे। 

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की ओर से परियोजना निर्माण के लिए टेण्डर की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए सरकार की ओर से मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा किया। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मछुआ समाज कल्याण के लिए अलग से बजट भी तैयार किया गया है। समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाएं जा रहे है।

'