Today Breaking News

गाजीपुर में महिला ने लगाया सिपाही पर पिटाई का आरोप, महिला खुद को बता रही सिपाही की पत्नी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में एक महिला ने एक सिपाही पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला खुद को सिपाही की पत्नी बता रही है। घटना गाजीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की है। जबकि आरोपी सिपाही महिला का देवर बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्नीलाल की पत्नी मंजू देवी का अपने देवर हरपाल से सम्बन्ध हो गया। लेकिन हरपाल को पुलिस कांस्टेबल की नौकरी मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सिपाही हरपाल वर्तमान में बांदा में तैनात है। उसने किसी अन्य युवती से विवाह भी कर लिया है। जबकि मंजू देवी खुद को सिपाही की पत्नी होने का दावा कर रही है।

महिला प्रकोष्ठ में पेशी के दौरान मारपीट

सिपाही और मंजू देवी के बीच विवाद को लेकर पुलिस के महिला प्रकोष्ठ में मामला विचाराधीन है। जिसमें पेश होने के लिए दोनों महिला प्रकोष्ठ पहुंचे थे। इसी दौरान सिपाही ने महिला को पीट दिया। फिलहाल पुलिस का दावा है कि शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

महिला, उसके देवर और सिपाही का है विवाद

सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया, " महिला, उसके पति और देवर का विवाद चल रहा है। तीनों महिला प्रकोष्ठ में आए हुए थे। मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन लिखित तहरीर अभी तक कोई प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।"
'