Today Breaking News

गाजीपुर में 62 किलो गो मांस के साथ दो गिरफ्तार, तमंचा व अन्य उपकरण भी बरामद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस पशु तस्करों व गौ मांस के प्रति अभियान चलाते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके क्षेत्र में धड़ल्ले से प्रतिबंधित मांस अवैध कालाबाजारी की जा रही है। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जबूरना गांव स्थित ईदगाह के पीछे पुलिस टीम ने रविवार की देर रात दबिश देकर दो पशु तस्करों को धर-दबोचा।

साथ ही 62 किलो प्रतिबंधित मांस, एक चापड़, दो चाकू, स्टील राड, एक बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। गो और प्रतिबंधित मांस की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी।

दबिश देने पर हुई कार्रवाई

दिलदारनगर थाना के उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने जबुरना गांव के ईदगाह के पीछे दबिश दी। मौके से 62 किलो प्रतिबंधित मांस व अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मिर्चा गांव मुहम्मद इम्तियाज कुरैशी और जबूरना गांव निवासी मुहम्मद मेराज खां बताया।

प्रभारी निरीक्षक बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

पूछताछ के बाद दोनों का गोवध निवारण अधिनियम के तहत सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से 62 किलो प्रतिबंधित मांस सहित अन्य सामान बरामद किया गया। प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

'