Today Breaking News

अपनी होने वाली दुल्हनिया को दहेज देगा ये लड़का, बस एक 'अनोखी' शर्त

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. शादियों में अक्सर देखा जाता है कि दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को ढेर सारा दहेज देते हैं। कई बार दुल्हन के घर वाले खुशी से दहेज देते हैं तो कई बार दूल्हे के घरवालों की डिमांड पर दहेज देते हैं। दूसरी तरफ एक ऐसा लड़का है, जो दुल्हन को दहेज देने की बात कह रहा है। 

हालांकि, इस लड़के की बहुत ही अनोखी शर्त है। दूल्हे का कहना है कि अगर उसे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन मिलती है तो वह खुद दहेज देगा। यह युवक एक पोस्टर लेकर सड़क पर नजर आ रहा है। इस पोस्टर में युवक ने ऐसी ही बात लिखवाई है।

लड़के का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक किसी बाजार में पोस्टर लिए खड़ा है। इस पोस्टर में उसने जो लिखवाया है, वह पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं। पोस्टर में युवक ने ऐसे नियम और शर्तें लिखवाई हुई हैं कि उसे कैसी लड़की चाहिए। वीडियो को सुशांत नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दे दूंगा।' वीडियो के अनुसार, युवक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। वह इस तरह के अजीबोगरीब पोस्टर को लिया दिखाई देता है। देखें वीडियो-

'