Today Breaking News

गाजीपुर में 26 जनवरी को होंगे विभिन्न कार्यक्रम, सरकारी भवनों पर 8:30 बजे होगा झंडारोहण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं जिला प्रशासन ने उस दिन आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। सुबह 7ः30 बजे स्कूली बच्चों एवं एनसीसी स्काउट द्वारा प्रभात फेरी दो भागों में आयोजित किया जायेगा। जो टाउन हॉल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। पीजी कॉलेज चौराहे से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर जाकर समाप्त होगी।

8ः30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रीय गान किया जायेगा। संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर परिसर में प्रभात फेरी से वापस आए बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। 8ः40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 9ः00 महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजित होगी 10 किलोमीटर की साइकिल दौड़

10 किलोमीटर साइकिल दौड़ नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगी। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं के बारे में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। बच्चों को पजरिया हलवा एवं लड्डू वितरण भी किया जायेगा। सड़क सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम के लिए जागरूकता रैली/मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

9ः30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण व परेड का कार्यक्रम किया जाएगा। 10ः00 बजे शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त सरकारी विद्यालय सरकारी संस्थाओं में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12ः00 सिटी स्कूल में शिक्षण संस्था द्वारा निबंध चित्रकला स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12ः30 बजे जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा किया जाएगा।

दोपहर 1ः00 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन की व्यवस्था एवं एक पेन और डायरी का भी वितरण किया जाएगा। दोपहर 2ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को मिष्ठान एवं फल वितरण अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया जाएगा।

25 और 26 जनवरी की रात जगमग होंगे सरकारी भवन

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 और 26 जनवरी की रात में अपने कार्यालय भवन को और समस्त उपजिलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देशभक्ति के गीत बजवाने की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत करेगी।

पुलिस द्वारा की गई फुल ड्रेस रिहर्सल की परेड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति पुलिस लाईन गाजीपुर में भव्य परेड का आयोजन होगा। आयोजित होने वाली परेड की भव्यता/एकरूपता के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल की परेड की गई।

'