Today Breaking News

फरवरी तक गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बनकर तैयार हो जाएगी लिफ्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं से लैस हो रहा है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। रेलवे की ओर से 70 लाख रुपये खर्च करके लिफ्ट लगाने का कार्य हो रहा है, जो फरवरी माह के अंतिम तक पूर्ण होगा। सबसे अधिक सुविधा बुजुर्गों, बीमार मरीजों एवं विकलांगों को आवागमन करने में मिलेगी।

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत करने के साथ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके और उसका सुंदरीकरण कराया जाए। इसको लेकर रेलवे की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। छपरा-वाराणसी रेलखंड का दोहरीकरण भी कराया गया, जिससे ट्रेनों के आवागमन में हो रही लेट-लतीफी को भी समाप्त किया जा सके। 

वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे लिफ्ट के सफल संचालन के बाद प्लेटफार्म से बाहर आने में वृद्ध और बुजुर्गों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू किया गया। रेलवे की ओर ढांचा तैयार करने का क्रम लगभग पूरा कर लिया गया है। अन्य शेष कार्य भी पूर्ण करने में रेल कर्मी जुटे हुए हैं।

 
 '