Today Breaking News

गाजीपुर में तालाबों का जिला मत्स्य अधिकारी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सेवराई में विभिन्न तालाबों का जिला मत्स्य अधिकारी सपना पुरी ने बुधवार की शाम स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमितेंद्र सिंह के द्वारा किए जा रहे मस्त पालन उनके कार्य को सराहा कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे कार्य से आय में वृद्धि होगी बल्कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया हो सकेगा। जिला मत्स्य अधिकारी सपना पुरी ने कहा कि आमतौर पर किसान सामान्य फसलों की खेती करते हैं जिनको उन्हें प्रति एकड़ करीब 25 से 30 हजार रुपये तक का आए होता है। जो आज के परिवेश ना काफी है।

उन्होंने सेवराई गांव के अमितेंद्र सिंह नन्हे के द्वारा मत्स्य पालन के प्रोजेक्ट को देखा और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा। बताया कि शासन स्तर से भी किसानों को आय दोगुना करने के उद्देश्य से मत्स्य पालन में अपार संभावनाएं व अनुदान दिए जा रहे हैं। शासन की मंशा है कि किसान आधुनिक और उपयोगी खेती कर ना सिर्फ अपनी आय को बढ़ा सकते हैं बल्कि कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार सृजन कर सकते हैं। रवि और खरीफ की फसलों के सापेक्ष मत्स्य पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

आज वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट में भी मत्स्य पालन के लिए करीब पच्चास लाख करोड़ रुपए की राशि दी गई है। जो इस फील्ड में काम करने वाले किसानों के लिए रामबाण साबित होगी। अमितेन्द्र सिंह ने बताया कि मत्स्य पालन आज के परिवेश में बेहतर रोजगार आय का स्रोत साबित होगा। इस दौरान राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक व प्रोगेसिव रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन फोर वेलफेयर के द्वारा सहायता प्राप्त अमितेंद्र सिंह के संवाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के ब्रांच ऑफिस का जिला मत्स्य अधिकारी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

मत्स्य अधिकारी के द्वारा अमितेंद्र सिंह को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। समूह की महिलाओं ने मत्स्य अधिकारी को हैंडमेड मसाला भेंट किया। इस मौके पर प्रेम चंद मत्स्य इंस्पेक्टर, किरण सिंह, रीमा देवी, अप्पू सिंह, ग्राम प्रधान मिश्रवलिया उपेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत सिंह, मेराज अहमद, सोनू सिंह, अरुण गांधी आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

'