Today Breaking News

गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक बार असफल हो चुका था मौका पाकर दोबारा की घटना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग 9वीं में पढ़ती है। वह शुक्रवार देर रात खेत गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। लड़की जैसे तैसे घर पहुंची और पूरी बात परिजनों को बताई। लड़की के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष जंगीपुर अशोक मिश्रा ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार रेप आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कुछ माह पूर्व भी वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था, लेकिन सफल नहीं रहा। उस घटना को लेकर पीड़िता चुप्पी साधे रही। शुक्रवार रात अकेला पाकर आरोपी उसका मुंह दबाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

'