Today Breaking News

बेटे को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाएगी सई, शो में होगी नई एंट्री

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। चौहान परिवार में होली के जश्न में जल्द भंग पड़ने वाला है। एक तरफ जहां विराट सई से नशे की हालत में अपने प्यार का इजहार करता है। वो सई से कहता है कि क्या तुम्हें मुझसे दूर रहने पर दुख नहीं होता है। विराट की आंखों में आंसू देखकर सई भी इमोशनल हो जाती है। वो कुछ कह पाती उससे पहले ही पाखी वहां आ जाती है। सई पाखी को देखकर विराट के कमरे से चली जाती है।

अजय कांबले ने विनायक के स्पीकर में बॉम्ब फिट किया होता है। बॉम्ब ब्लास्ट के दौरान सई और विनायक एक ही कमरे में होते हैं। सई विनायक को बचाने की कोशिश करती हैं। वहीं, पाखी भगवान से दुआ करती हैं कि ब्लास्ट में पाखी की मौत हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। सई अपने बेटे को बच्चा लेगी। इस ब्लास्ट में बुरी तरह से घायल हो जाएगी। विराट ब्लास्ट की वजह से उठता है। वो सई को लेकर अस्पताल जाएगा।

सई के जिंदगी में आएगा नया मेहमान

विराट सई को इस हालत में देखकर काफी परेशान हो जाएगा। विराट को सई के लिए परेशान देखकर पाखी को काफी जलन होगी। उसे लगेगा कि विराट सई से प्यार करने लगा है। शो में एक नई एंट्री होने वाली है। ये नई एंट्री शो में डॉक्टर के रूप में होगी जो सई से प्यार करने लगे। सई के जिंदगी में नए इंसान को देखकर क्या होगा विराट का रिएक्शन। शो में इस नई एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई विराट को भूलकर आगे बढ़ पाती है।

'