Today Breaking News

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे एक्टर पवन सिंह, पिता फूट-फूटकर रोने लगे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, भदोही. भदोही की रहने वाली मृतक भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के घर सोमवार भोजपुर एक्टर पवन सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सरकार से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में आकांक्षा और उनके परिजनों के साथ न्याय करें।

पवन सिंह को देखते ही फूट फूट रोने लगे आकांक्षा के पिता

सोमवार की देर रात भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। जैसे ही पवन सिंह आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे तो उनके पिता फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान पवन सिंह भी भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि आकांक्षा और उनके परिजनों के साथ न्याय हो। हमने कभी नहीं सोचा था कि आकांक्षा के साथ ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ऐसा कदम उठाएगी ऐसा हम लोग सोच भी नहीं सकते हैं। वह बहुत ही अंदर से मजबूत थी।

अभिनेत्री आकांक्षा का होटल में मिला था शव

आपको बता दें कि बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था । परिजनों के द्वारा आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा मूल रूप से भदोही जिले के बरदहां गांव की रहने वाली हैं । करीब 10 साल पहले वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थी। उनका पैतृक घर भदोही में ही है। आकांक्षा की मौत के बाद उनके परिजन अपने भदोही स्थित घर पर हैं। 

'