Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में निकायचुनाव से पूर्व एक्शन मोड में एसपी, एक दर्जन थानों की बदली कमान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश के क्रम में जिले के लगभग एक दर्जन थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। एसपी द्वारा अचानक की गई इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह को सम्मन सेल प्रभारी गया बनाया

जारी आदेश के क्रम में मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह को सम्मन सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा अब मरदह थाने की कमान संभालेंगे। इसके अलावा थानाध्यक्ष बहरियाबाद संदीप कुमार को थानाध्यक्ष शादियाबाद, थानाध्यक्ष बिरनो के पी सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, एसएसआई थाना करंडा राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो, थानाध्यक्ष नगसर आनंद कुमार भारती को थाना मरदह, चौकी इंचार्ज ताजपुर कुर्रा जितेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष नगसर, थानाध्यक्ष करंडा संपूर्णानंद राय को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी, थानाध्यक्ष रेवतीपुर प्रशांत कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष करंडा, एसपी पीआरओ आलोक त्रिपाठी को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, महिला थानाध्यक्ष रेनू यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी जबकि पुलिस लाइन से शशि सिंह को थानाध्यक्ष महिला थाना तैनात किया गया है।

वही नंदगंज थाना इंचार्ज वंदना सिंह को सैदपुर कोतवाल जबकि सैदपुर कोतवाल शिवप्रताप वर्मा को थानाध्यक्ष कासिमाबाद, थानाध्यक्ष कासिमाबाद कमलेश कुमार पाल को थानाध्यक्ष नंदगंज एवं थाना शादियाबाद से अश्वनी कुमार सिंह को विवेचना सेल और थाना करंडा से अमित कुमार सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी तैनात किया गया है।

'