Today Breaking News

जल्लाद पति डंडे से पीट-पीटकर गर्भवती पत्नी को मार डाला; पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के छपरा गांव में पति ने डंडे से पिटाई कर अपनी गर्भवती पत्नी को मार डाला। मृतका 28 वर्षीय रेनु यादव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कपिलदेव यादव, सास और ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2023 की रात पति कपिलदेव का पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान कपिल देव ने आठ माह की गर्भवती पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। इससे पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान 12 अप्रैल 2023 को रेनू की मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रेनू की मौत सिर और पेट में चोट लगने से हुई है। उसके पेट में आठ माह के दो जुड़वा बच्चे पल रहे थे। 13 अप्रैल 2023 की रात को गगहा पुलिस ने मृतका के पिता राम आधार यादव की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने पति कपिलदेव, ससुर देवनारायण यादव,सास बुच्ची देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जून 2022 को हुई थी शादी

गगहा के छपरा निवासी कपिल देव यादव की शादी 7 जून 2022 को झंगहा थाना के करौता ठकुराई मुंडेरवा निवासी राम आधार यादव की बेटी रेनू यादव के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद रेनू प्रेगनेंट हो गई। पति कपिल देव कामकाज के लिए जनवरी में बाहर चला गया था। 10 अप्रैल 2023 को ही पति रात में घर आया था और उसी दिन रात में किसी बात को लेकर पत्नी को मारा-पीटा।

इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के दौरान रेनू की मौत हो गई। रेनू तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता राम आधार यादव का कहना है कि बेटी को उसका पति अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट करता था।

'