Ghazipur News: एसपी ने भांवरकोल थाने के दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. एसपी ओमवीर सिंह ने भांवरकोल थाने में तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ एक्शन लिया है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो सिपाही कुछ दिन पहले सजना गांव में शराब की दुकान पर पहुंचे थे।
यहां किसी बात को लेकर उनकी दुकानदार से विवाद हो गया था। इसी दौरान शराब लदा पिकअप दुकान पर डिलीवरी के लिए पहुंचा था। थानाध्यक्ष को बिना सूचित किए दोनों पिकअप को जबरन थाने ले आए।
उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पिकअप को पुलिस ने छोड़ दिया था। दुकानदार ने इस मामले की शिकायत एसपी से किया था। इसी मामले में दो और सिपाहियों को शक्रवार को लाइन हाजिर किया गया है।
