Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर जिले में तीन दहेज दानव गिरफ्तार, जानें कौन हैं वो

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 01.11.2023 समय 11.20 बजे उ.नि. शिवाकान्त मिश्रा मय फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 153/2023 धारा 304बी/498ए/201 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण/अभियुक्ता को मठसरैया पुल बहदग्राम मटसरैया थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता का नाम 

1. सन्तोष कुमार पुत्र शिकन्दर  राम निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष.

2. सिकन्दर राम पुत्र भग्गू राम निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर  उम्र 57 वर्ष.

3. दुखिया देवी पत्नी सिकन्दर राम निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 50 वर्ष.

'