Today Breaking News

नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने आशिक़ को मार डाला; मिलने के लिए बुलाई...गला रेता, बोरे में भरकर फेंकी लाश

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया में महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर उसके घर के पास फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला अपने नए प्रेमी को कोलकाता से लेकर आई थी। हत्याकांड के बाद उसका प्रेमी वापस कोलकाता चला गया।पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी महिला को गांव से जबकि उसके प्रेमी को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

9 नवंबर को बांसडीह थाना के बकवां गांव में इरफान नाम के युवक का लहूलुहान शव बोरे में मिला था। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। मामले के खुलासे के लिए ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कई टीमों को लगाया था।

ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, "हत्याकांड के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। मृतक इरफान के पिता सिराजुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में गांव वालों ने बताया कि इरफान का पड़ोसी महिला दीपिका सिंह से करीब दो साल से अफेयर था।दीपिका का पति कोलकाता में काम करता है। अक्टूबर में दीपिका का इरफान से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने पति के पास कोलकाता (पश्चिम बंगाल) चली गई।" ASP ने यह भी बताया कि जांच में पता चला कि दीपिका इरफान से पीछा छुड़ाना चाह रही थी, लेकिन इरफान फोन करके वापस बुला रहा था।"

ASP ने बताया, महिला कोलकाता पहुंची तो वहां उसके घर दूध देने आने वाले भीम यादव से अफेयर हो गया। भीम बिहार के आरा जिला के यदुवंशी नगर पदमिनिया थाना कृष्णगढ़ का रहने वाला है। कोलकाता में रहकर दूध बेचने का काम करता है।

दीपिका अब पुराने आशिक को रास्ते से हटाना चाहती थी, लेकिन इरफान संबंध रखना चाहता था। दीपिका का पति जैसे ही ड्यूटी पर जाता तो नया प्रेमी भीम घर आ जाता था। इसी बीच इरफान भी उससे फोन करके बात करने का दबाव बनाता था।

कोलकाता में मर्डर का प्लान तैयार किया 

भीम यादव को कुछ दिन में शक हो गया तो उसने दीपिका से कड़ाई से पूछा। इस पर दीपिका ने अपने पुराने अफेयर और इरफान के बारे में सबकुछ बता दिया। पहले तो भीम यादव ने नाराजगी जताई इसके बाद उसने इरफान को रास्ते से हटाने की बात कही। दीपिका पहले ही इरफान से छुटकारा पाना चाहती थी इसलिए उन दोनों ने कोलकाता में ही मर्डर का प्लान तैयार कर लिया। इस बीच महिला के पति को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी।

दीपिका 30 अक्टूबर को अपने ससुराल बकवां वापस आ गई। महिला कोलकाता अकेले ही आती-जाती थी इसलिए पति को शक नहीं हुआ। जब वह अपनी ड्यूटी पर चला गया तो महिला ने भीम यादव को बुलाया और दोनों बलिया के लिए निकल गए।

गांव में प्रेमी को बताया पति का दोस्त 

ससुराल पहुंचने पर दीपिका ने पड़ोसियों को बताया कि भीम उसके पति का दोस्त है, 1 हफ्ते के लिए किसी काम से साथ आया है। चला जाएगा। दोनों हफ्ते भर साथ में रहे। इसी बीच दीपिका इरफान से फोन पर बात शुरू की। 9 नवंबर की रात इरफान को मिलने के लिए बुलाया।इरफान घर पहुंचा तो घात लगाए भीम ने जूट की रस्सी से गला दबा दिया। इसमें दीपिका ने भी उसकी मदद की। इरफान जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव को बोरी में रखा और उसी के घर से करीब 50 मीटर दूर फेंक दिया। सीडीआर खंगाली तो दोनों तक पहुंचा शकASP के मुताबिक, दीपिका का प्रेमी भीम यादव चाकू, इरफान का एंड्रॉयड मोबाइल लेकर कोलकाता चला गया। इसके बाद इरफान और दीपिका के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। जिससे इरफान-दीपिका सिंह और भीम यादव का कनेक्शन जुड़ा।

इसके बाद बलिया पुलिस कोलकाता पहुंच गई और वहां की पुलिस की मदद ली। भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड न्यायालय AGJM सिरामपुर हुगली के सामने पेश किया गया और रिमांड मांगी गई। तीन दिन की रिमांड में पूछताछ करने पर भीम यादव ने सच्चाई सामने ला दी।पति ने गांव आने से किया इनकार ASP के मुताबिक, दीपिका सिंह का पति अशोक कोलकाता में रहकर ग्लास हिन्दुस्तान नेशनल फैक्ट्री में नौकरी करता है। 

दीपिका सिंह कभी-कभी अपने पति के पास जाती थी। अशोक सिंह के ड्यूटी पर चले जाने के बाद इरफान अली उर्फ पप्पू उसे फोन करता रहा, जो उसके नए प्रेमी भीम यादव को नागवार लगता था। वहीं पति को घर में चल रही इस पूरी घटना के बारे में भनक तक नहीं लगी। मामले का खुलासा होने पर उसे जानकारी दी तो उसने गांव आने से इनकार कर दिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटना को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू, रस्सी आदि की बरामदगी हुई है।

'