Today Breaking News

राशिफल 5 नवंबर 2023: सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्‍य योग में इन 5 राशियों को होगा जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर.  रविवार 5 नवंबर को धन और करियर के मामले में तुला और कर्क राशि के लोगों को जबर्दस्‍त धन लाभ होगा और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। इन राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी और करियर के मामले में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आइए देखते हैं रविवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे वाला है और आज कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको मनचाही सफलता भी प्राप्‍त होगी। आज आपके घर में किसी कार्यक्रम को लेकर योजना बन सकती है और उसमें कितना खर्च होगा, इस बात को लेकर चर्चा होगी। आज आपको फालतू खर्च से बचने की सलाह है।

वृष

वृष राशि के लोगों को आज के दिन भाग्‍य का साथ मिलने वाला है और आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। शुक्र की कृपा से आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों की प्राप्ति होगी। आवश्यक सामान की खरीदारी भी शाम तक कर लेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी प्रकार की बहस और विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। किसी की राय उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और नौकरी में किस्‍मत का साथ मिलेगा। कहीं से कोई अच्‍छा ऑफर आपको मिल सकता है। सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी का उधार चुकाने में सफल होंगे।

कर्क

कर्क राशि वालों की किस्‍मत आज साथ देगी और आपको कहीं से उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। आज किसी नए व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयास करते रहें। रात का समय दोस्‍तों के साथ अच्‍छा बीतेगा।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी। लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। आपको आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान और कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकाल सकते हैं और इसमें आप सफल होंगे।

कन्या

आपकी राशि से एकादश चन्द्रमा संचार कर रहा है, शनि आज षष्ठम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। उलटफेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कोई फैसला करें। वरना आपको आगे चलकर नुकसान हो सकता है। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। आज परिवार के साथ त्‍योहार की शॉपिंग करने भी जा सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपकी योजनाएं सफला होंगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या कारोबार का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आज कोई आपको पैसे लौटाने आ सकता है। आप भी अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज के दिन आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपनी जेब का खास ख्याल रखें और बजट देखकर ही खर्च करें।

'