Today Breaking News

17 नवंबर से सूर्यदेव करेंगे इन 4 राशि वालों के जीवन में महाबदलाव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य को एक राशि चक्र पूरा करने में करीब साल भर का समय लगता है। इस तरह से सूर्य किसी भी राशि में एक साल के बाद ही पुन: प्रवेश करते हैं। अब नवंबर में सूर्य करीब 365 दिन बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश 17 नवंबर को देर रात 01 बजकर 18 मिनट पर होगा। 20 नवंबर को सूर्य अनुराधा और 03 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से किन राशियों को होगा महालाभ-

सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको लाइफ में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आप बिजनेस व करियर में तरक्की करेंगे। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। इस अवधि में आपके अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।


कन्या राशि: सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने का लाभ कन्या राशि वालों को मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद पहेगा। आपको पार्टनर का प्यार व साथ मिलेगा। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे और सफलता हासिल करेंगे। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक का सम. आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता ला सकता है। 


तुला राशि: सूर्य राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। इस दौरान परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।


वृश्चिक राशि: सूर्य का वृश्चिक राशि में ही प्रवेश हो रहा है। वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपको हर तरफ से लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। इस अवधि में आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

'