Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ने 46 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने रखने के लिए निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित 46 पुलिसकर्मियों का स्‍थानांतरण कर दिया है। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी चुनाव सेल के पद पर तैनात किया गया है। 

उप निरीक्षक रणजीत सिंह चौकी प्रभारी हथियाराम बने रहेंगे। उप निरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह हथियाराम पठ से चौकी प्रभारी मंजनपुर कला, उप निरीक्षक ज्ञानेश्‍वर सिंह थाना सुहवल से थाना सैदपुर, उप निरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा सैदपुर से थाना सुहवल, उप निरीक्षक धनंजय मिश्रा मुहम्‍मदाबाद से सैदपुर, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार रत्‍ना रामपुर माझा से करीमुद्दीनपुर, उप निरीक्षक धर्मदेव चौहान नंदगंज से दिलदारनगर, उप निरीक्षक गुलाबधर पांडेय सैदपुर से सुहवल, उप निरीक्षक आफताब सादात से करंडा, 

उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह जंगीपुर से मुहम्‍मदाबाद, उप निरीक्षक रामजी तिवारी जंगीपुर से मुहम्‍मदाबाद, उप निरीक्षक रामदास तिवारी सादात से दुल्‍लहपुर, उप निरीक्षक कृष्‍ण मोहन दुबे बहरियाबाद से गहमर, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह नंदगंज से सादात, उप निरीक्षक रामानंद सिंह पुलिस लाईन से बहरियाबाद, उप निरीक्षक देवीशंकर यादव पुलिस लाईन से भांवरकोल, उप निरीक्षक चिंतामणि पुलिस लाईन से मरदह, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस लाईन से मुहम्‍मदाबाद, उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पुलिस लाईन से करंडा, उप निरीक्षक जगदीश प्रताप सिंह पुलिस लाईन से थाना करंडा, उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा पुलिस लाईन से कासिमाबाद, 

उप निरीक्षक गामा लाल पुलिस लाईन से दुल्‍लहपुर, उप निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी रेलवे स्‍टेशन जमानियां, उप निरीक्षक जगपति मिश्रा पुलिस लाईन से दुल्‍लहपुर, उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना दुल्‍लहपुर से चौकी प्रभारी भीमापार, उप निरीक्षक श्‍याम सिंह पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी पचरासी थाना नंदगंज, उप निरीक्षक भुपेंद्र कुमार निषाद चौकी प्रभारी रजागंज से चौकी प्रभारी गोराबाजार, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी हुरमुजपुर से चौकी प्रभारी रजागंज, उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी थाना बरेसर से चौकी प्रभारी हुरमुजपुर, उप निरीक्षक वासुदेव प्रसाद पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मौधा, 

उप निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा चौकी प्रभारी मौधा से प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक बृजेश नाथ शुक्‍ल पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, उप निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस लाइन से थाना बरेसर, उप निरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय पुलिस लाइन से थाना मुहम्‍मदाबाद, उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी पुलिस लाइन से बहरियाबाद, हेड कांस्‍टेबल हरिकिशुन प्रजापति चौकी भितरी से थाना बरेसर, सिपाही ओमप्रकाश दुबे कार्यालय सीओ सैदपुर से कस्‍बा चौकी, महिला सिपाही प्रेमलता न्‍यायालय सुरक्षा से अभियोजना कार्यालय, सिपाही सुनीता थाना बहरियाबाद से अभियोजन कार्यालय, सिपाही सुभाष यादव जमानियां से बरेसर, सिपाही अजय कुमार गुप्‍ता शादियाबाद से नोनहरा, सिपाही संदीप कुमार तिवारी पुलिस लाइन से सादात भेजा गया है।

'