Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में कोहरे की दस्तक, लोग पहनने लगे स्वेटर...10 डिग्री तक पहुंचा पारा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हल्की हल्की ठंड का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मौसम ज्यादा ठंड रह रहा है। गांवों में रात और सुबह के समय अधिकतर लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आ रहे है। जबकि इस दौरान शहरों में अभी एक्का दुक्का लोग ही स्वेटर और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के द्वारा बीते दिनों दी गई जानकारी के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलने लगी है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। मेरठ जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बाकी जिलों की तुलना में सबसे कम रिकार्ड किया गया है। इस तरह मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा है।

यूपी में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। हालांकि अभी ऐसा सिर्फ मेरठ जिले में दर्ज किया गया है। 20 नवंबर को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ में न्यूनतम तापमान 10.6℃ रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा बरेली में 11.3 डिग्री सेल्सियस के करीब न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। जबकि मुजफ्फरनगर में 12.0℃, कानपुर सिटी में 12.2 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 12.6℃ और मुरादाबाद में 13.8 ℃ न्यूनतम तापमान रहा है।
ऐसे ही अधिकतम तापमान की बात करे तो मेरठ में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। बरेली में 26.6℃, आगरा ताज में 28.℃, मुजफ्फरनगर में 26.8℃, मुरादाबाद में 27.2℃, नजीबाबाद में 28.0℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह कानपुर शहर में 27.8 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में 27.1℃, गोरखपुर में 28.9℃, ग़ाज़ीपुर में 28℃ अधिकतम तापमान रहा है।
वहीं फतेहपुर, बांदा और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में 27.5℃, औरई में 27.0℃, फतेहगढ़ में 28.1℃, झांसी में 28.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है।
'