Today Breaking News

अब तड़पाएगी-तरसाएगी सर्दी, जानिए कब से शीतलहर चलनी शुरू होगी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. उत्तर प्रदेश में इस दफे ठंड ने समय पर एंट्री मार दी है। हालांकि कड़कड़ाती ठंड में अभी काफी समय बाकी है। इस बार अलनीनो का प्रभाव यूपी के मौसम पर दिखना तय है, मौसम विभाग इसके लिए पूरे देश को जोड़ कर भविष्यवाणी कर चुका है। बात अगर राजधानी लखनऊ की करें तो यहां के अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है। 

सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दीवाली की रात से ही मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया था। आज यानी 14 नवंबर की सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में रात कनकनी भरी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार के मुताबिक 'पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। मौसम विश्लेषण के अनुसार राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक जारी है। वहीं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय घेरा बना हुआ है जो कि मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने और राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिन हल्के कुहासे के छाए रहने का अनुमान है।'

जानिए, कब से होगी कड़कड़ाती ठंड की एंट्री

मौसम विभाग ने इसको लेकर अभी तक कोई भविष्यवाणी नहीं की है। इस साल की शुरुआत में कड़कड़ाती ठंड का दौर फरवरी के आखिर तक बना रह गया था। हालांकि इस साल ऐसा होने को लेकर मौसम विभाग को उम्मीद कम ही है। लेकिन फिर भी एक अपुष्ट अनुमान के मुताबिक दिसंबर के आखिर में सर्दी अपने असल रंग में आ सकती है।

'