Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में दो बच्चे के पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म - Ghazipur News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिरनो गांव का ही युवक एक किशोरी को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत ने भी थाने पर जाकर घटना की जानकारी ली।

पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी गांव निवासी दो बच्चों का पिता है। वह लगभग दो महीने से उसकी नाबालिग बेटी से बात करता था। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि करीब एक माह पहले उसने किशोरी को खेत में बुलाया। दुष्कर्म किया। 

इसकी जानकारी कुछ दिनों बाद उसे हुई। हालांकि उसने मामले को दबाए रखा। आरोपी को भी समझाया। लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इससे आजिज आकर बृहस्पतिवार को उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

'