Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में नव विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था, गांव वालों ने जबरन करा दी शादी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के ग्रामीणों ने खानपुर (Khanpur News) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी और प्रेमिका की जबरन शादी करवा दी। ग्रामीणों ने मंदिर में दोनों के फेरे लगवाकर शादी संपन्‍न कराई। असल में प्रेमी अपनी नव-विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा लिया और शादी करवा दी। प्रेमी-प्रेमिका सोशल मीडिया से एक दूसरे के सम्पर्क में आए थे। हालांकि, प्रेमी के नाबालिग होने की बात भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आए। दोनों फोन पर एक दूसरे के सम्पर्क में रहने लगे,एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच लड़की की शादी किसी और से कर दी गई। शादी करीब अब से 3 हफ्ते पहले हुई थी। शादी के बाद युवती ससुराल से अपने मायके आई थी।
इस दौरान उसका प्रेमी उससे मिलने आया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को गांव के मंदिर में ले जाकर जबरन शादी करवा दी। जबरन शादी कराने को लेकर लड़के के परिजन आक्रोश में हैं। उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस से की है। उनकी मांग है कि लड़के की जबरन शादी करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लड़का और युवती अलग-अलग जाति के बताए जा रहे हैं।
'