Today Breaking News

बेटा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा घर, सुबह मिली लाश, मां आत्मदाह करने पहुंची

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले की बकवल निवासिनी सुमालती देवी पुलिस के न्याय से खिन्न होकर हाथ में मिट्टी के तेल की बोतल लेकर मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने के लिए पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जनपद मऊ का बकवल निवासी उपेंद्र कुमार पिछले दिनों प्रेमिका से मिलने राघोपट्टी पहुंचा था। सुबह होने पर जब घरवालों ने खोजबीन की तो पता चला कि उपेंद्र राघोपट्टी में संदिग्ध हालात में मृत पड़ा हुआ था।

इधर बेटे को मृत देखकर परिवारजनों ने इसकी सूचना अपने नजदीकी सरायलखंसी थाने में दर्ज कराई। उन्होंने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मामले में छानबीन कि तो पता चला कि मामला सड़क दुर्घटना का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं था। वह बार-बार मामले का आरोप लड़की के परिवार वालों पर लगा रहा था। आखिर में पूरी तरह से न्यायपालिका और प्रशासन से खिन्न होकर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने पहुंच गईं।

दिलाया न्याय का भरोसा

जैसे ही महिला ने बोतल खोलकर मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालने का प्रयास किया, तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से बोतल को छीनकर फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भरी संख्या में पुलिस बल कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात की गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर ये भरोसा दिलाया कि उसके साथ उचित न्याय किया जाएगा।

'