Today Breaking News

Ghazipur Weather Today: ग़ाज़ीपुर में कोहरे और गलन से सुबह-शाम सर्दी से ठिठुरते रहे लोग, बर्फीली हवाओं ने जन जीवन अस्त-व्यस्त

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur Weather Today: ग़ाज़ीपुर में सुबह कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी शरीर में हड्डियों तक समा गई। हर कोई ठिठुरता हुआ नजर आया। वहीं कोहरे की धुंध घनी सी छाई रही। दोपहर के बाद सूरज की किरणें दिखाई दे रही है। जिसके बाद कुछ लोगों को राहत मिल पा रही है। शाम को फिर से सर्दी बढ़ने लगती है। ठंड के चलते जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है।
ग़ाज़ीपुर में बीते तीन दिनों से शाम से ही सुबह तक कोहरा पड़ना शुरू हुआ है। जिसके बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा। रात से अधिक गलन होने के कारण लोग जल्दी घर के लिये निकल जाते हैं। जिससे हर कोई ठिठुरता नजर आया। सड़क के किनारे जल रहे अलाव के पास हर कोई दुबक गया। लेकिन जानवर भी जल रही आग के आस पास खड़े रहे। इस भीषण सर्दी में बर्फीली हवाओं ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। 
अधिक कोहरा होने के कारण दोपहिया चौपहिया वाहन रेंगते हुये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुये। कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। वहीं हाइवे और अन्य मार्ग पर वाहन कोहरे के कारण रेंगते हुये गुजरे। आग का सहारा लेने के बाद भी लेकिन लोगों की कंपकंपी छूट गई। कोहरा अधिक होने के कारण ट्रेनें आउटर पर खड़ी होकर चालक हॉर्न बजाता रहा। जिससे स्टेशन मास्टर को पता चले कि ट्रेन आउटर पर खड़ी है।
वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों विलंबित रही। वहीं कोहरा होने के कारण फोरलेन, हाइवे पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लग गया। वाहन सवार रेंगते हुये निकले। वहीं कई बार वाहन टकराते हुये बचे। जिससे हादसा होने से टल गया। वहीं सर्दी बढ़ने और शीत लहर चलने से ऊनी कपड़ों की खूब खरीददारी हुई।
'