Today Breaking News

गाजीपुर में प्रभु श्रीराम पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाला युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र में भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवली निवासी गोलू उर्फ तुफैल अंसारी को पुलिस ने उसके गांव से पकड़ा।

गोलू उर्फ तुफैल अंसारी ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद फेसबुक पर प्रभु श्रारीम और माता सीता पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। हिंदु संगठनों ने इसका विरोध किया और युवक से कमेंट डिलीट करने को कहा। लेकिन उसने कमेंट नहीं डिलीट किया। इस पर लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा।

मंडल अध्यक्ष के तहरीर पर शुरू हुई कार्रवाई

पोस्ट के कुछ ही देर बाद आपत्तिजनक कमेंट तेजी से वायरल होने लगा। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना लोगों ने मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह को दी। मंडल अध्यक्ष ने थाने पहुंच युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस युवक के तलाश में जुट गई। शनिवार सुबह युवक को उससे घर से गिरफ्तार कर लिया।

'