Today Breaking News

बलिया के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस सहित इन 8 ट्रेनों का ठहराव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. यात्री जनता की सुविधा हेतु सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का शुभारम्भ सांसद रविन्दर कुशवाहा द्वारा सलेमपुर में आयोजित एक समारोह से किया गया। 
जिसके परिणामस्वरूप:-गाड़ी संख्या 15021 शालीमार -गोरखपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 14.51 बजे पहुँचकर 14.53 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर- शालीमार एक्सप्रेस 22 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 15.14 बजे पहुँचकर 15.16 बजे छूटेगी। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों का विभिन्न तिथियों से निम्नलिखित स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
  • गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 22.38 बजे पहुँचकर 22.40 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 20 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 17.40 बजे पहुँचकर 17.42 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 02.53 बजे पहुँचकर 02.55 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 00.13 बजे पहुँचकर 00.15 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे पहुँचकर 21.37 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 01.51 बजे पहुँचकर 01.53 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 21 जनवरी, 2024 से रेवती स्टेशन पर 04.46 बजे पहुँचकर 04.47 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 20 जनवरी, 2024 से रेवती स्टेशन पर 09.22 बजे पहुँचकर 09.23 बजे छूटेगी।
'