Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में शीतलहर से खतरनाक हुआ मौसम, 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर में भीषण ठंड का कहर जारी है। यहां लोगों को दूसरे दिन बुधवार को भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। 
बुधवार की शाम 5 बजे का तापमान 10 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में 20 जनवरी तक 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।
ग़ाज़ीपुर में अधिकतम तापमान अभी 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी गिर कर 7 डिग्री पर आ गया है। बुधवार की शाम यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्शियस रिकार्ड किया गया।ऐसे में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसी बीच कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों को आगामी 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई।
'