Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में पति की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव में बीते दिनों ससुराल आए पति की पत्नी से झगड़े के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी निशा चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
मालूम हो कि बिहार के रामगढ़ गोड़सरा निवासी सुभाष चौधरी (35) की शादी करीब 18 वर्ष पहले निशा देवी से हुई थी। सुभाष मिस्त्री काम करता था। दोनों के तीन बच्चे अंजली (13), अनुज (9) आर्यन (6) है। पत्नी इन दिनों अपनी बेटी अंजली के साथ अपने पिता के घर जमानिया थाना क्षेत्र के धुस्का में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम पहुंचे पति और उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ और उसकी मौत हो गई।
पति-पत्नी में भी होता था विवाद
मृतक के बड़े भाई सत्य प्रकाश चौधरी का आरोप है कि निशा का उसके मायके के ही किसी से संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद भी होता था। सुभाष शुक्रवार को अपने दोनों बच्चे अनुज और आर्यन के साथ ससुराल आया था। लेकिन, पति-पत्नी में विवाद हो गया। उन्होंने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।
'